फंगस रोग से गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड के नमी वाले क्षेत्रों में गेहूं की फसल में लगे फंगस रोग से किसानों को भारी नुकसान हो चुका है। इस वर्ष बार-बार हो रही बारिश के कारण जहां बंजर भूमि में रिकार्ड तोड़ फसल होने की उम्मीद हैं वहीं नमी वाले क्षेत्रों के लिए यह बारिश नुकसान देह साबित हुई है। क्षेत्र के कुंडियों गांव के एक दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन में उगा गेहूं इससे खराब हो गया है। अन्य क्षेत्रों में इन दिनों गेहूं की फसल में दाना भरने लगा है…

Read More

एमसी शहर से बाहर वालों को देगा पेयजल कनेक्शन

शिमला। नगर निगम की परिधि से बाहर के क्षेत्रों में भी पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। आईपीएच और नगर निगम की सप्लाई से महरूम इन क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन देने का प्रस्ताव नगर निगम की बैठक में पारित कर दिया गया है। निगम के इस प्रस्ताव से लंबीधार, लोअर शनान, मैहली, लक्ष्मीनगर, चुरट रोड भट्ठाकुफर के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन क्षेत्रों के लोग अभी प्राकृतिक जल स्रोतों या पानी के टैंकर खरीद कर काम चला रहे हैं। इन सभी क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं से एमसी पानी देने की…

Read More

वायरल ने जकड़े बच्चे और बुजुर्ग

शिमला। अचानक मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम का प्रभाव सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल ने इन्हें जकड़ लिया है। मेडिसन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ औसत से 15 फीसदी बढ़ गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के इन विभागों में औसत से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। नवजात से 7 साल की उम्र तक के बच्चे वायरल से पीड़ित हैं। आईजीएमसी…

Read More

बीपीएल कार्ड धारकों की होगी जांच

शिमला। नगर निगम ने शहर के बीपीएल कार्ड धारकों की जांच के आदेश दे दिए हैं। महापौर संजय चौहान ने सभी पार्षदों को उनके वार्डों के बीपीएल कार्ड धारकों का ब्योरा मुहैया करवाने के लिए आयुक्त को निर्देश दिए हैं। संबंधित पार्षद जांच कर अपने वार्ड के डिफाल्टर कार्ड धारकों की शिकायत आयुक्त को करेंगे। इस पर कार्रवाई करते हुए आयुक्त नगर निगम के कर्मियों को मौके पर भेजकर असल स्थिति का पता लगाएंगे। शहर में 1950 परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। मनोनीत पार्षद अर्चना धवन ने बीपीएल…

Read More

दुकान नाम करवाने को देनी होगी भारी कीमत

शिमला। नगर निगम की दुकानों को सबलेट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को हुई निगम की मासिक बैठक में सबलेट दुकान में वर्तमान कारोबारी को दुकान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। वर्तमान कारोबारी से प्रोसेसिंग फीस वसूल कर निगम दुकान उसी के नाम कर देगा। प्रोसेसिंग फीस की दरें क्षेत्रवार तय भी कर दी गई हैं। माल रोड और रिज स्थित दुकानों के लिए निगम प्रति वर्ग फीट छह हजार की प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा। मासिक लीज किराया राशि प्रति…

Read More

छोटे भाई की पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला

पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ीधार के बाड़झ गांव में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को घायल अवस्था में पधर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल महिला का पधर अस्पताल में मेडिकल करवा दिया है। पुलिस को दिए बयान में घायल महिला शीतला देवी उर्फ…

Read More

विभागाध्यक्ष बैठक से नदारद, समिति सदस्य तलख

पधर (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की बैठक में खंड स्तर के विभागाध्यक्षों द्वारा हिस्सा न लेने का कड़ा संज्ञान लिया गया है। गत माह रखी गई बैठक में विभागाध्यक्षों के नदारद रहने की स्थिति में शुक्रवार को दोबारा विशेष बैठक बुलाने का समिति ने निर्णय लिया था। बैठक पंचायत समिति सभागार में अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास खंड विभाग में कार्यरत स्टाफ के अलावा अन्य सभी विभागाध्यक्षाें के अनुपस्थित रहने पर पंचायत समिति द्रंग के सभी सदस्यों ने ध्वनि मत के साथ इस बात का…

Read More

आसमानी बिजली गिरने से पेट्रोल पंप की मशीनें खराब

कोटली (मंडी)। क्षेत्र के बडयार गांव के पास आसमानी बिजली गिरने से लोगों को लाखों की चपत लगी है। चैलचौक के बाद तुंगलघाटी के कोटली में आसमानी बिजली से लाखाें के उपकरण जल गए। इसके अलावा यहां धरवाण स्थित पेट्रोल पंप से ईंधन की आपूर्ति को भी ब्रेक लग गई है। आसमानी बिजली गिरने से नजदीक के पेट्रोल पंप की मशीनें खराब हो गई हैं। पेट्रोल पंप से पेट्रोल तथा डीजल की सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वीरवार को मूसलाधार बारिश के बीच…

Read More

दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा ट्रक

उरला (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी-पठानकोट में उरला के पास सीमेंट से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। अन्यथा किसी प्रकार का बड़ा हादसा हो सकता था। घटना वीरवार देर शाम को हुई जब सुंदरनगर के धनोटू से सीमेंट लेकर पालमपुर जा रहा एक ट्रक उरला के समीप कसयाण मोड़ के पास एक तीखे मोड़ में अन्य वाहन को पास देते हुए सड़क का डंगा धंस जाने से आधा सड़क के बाहर लटक गया। हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी होने से टल गई। ट्रक चालक आत्मा राम ने बताया…

Read More

काम नहीं सुधारा तो लाइसेंस रद

गोहर (मंडी)। चैलचौक स्थित सब्जी मंडी के आढ़तियों को मार्केट कमेटी बोर्ड ने सुचारू तरीके से काम करने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है। वहीं चेतावनी दी है कि अगर पूर्व की भांति चैलचौक सब्जी मंडी में कामकाज चलता रहा तो सब्जी मंडी में काम कर रहे सभी नौ आढ़तियों के बोर्ड लाइसेंस रद करेगा। शुक्रवार को चैलचौक सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में किसान सभा गोहर, कृषक विकास मंच चैलचौक तथा सब्जी मंडी के व्यापारियों की बैठक हुई। इस बैठक में चैलचौक…

Read More