सजायाफ्ता कैदी को छह माह की अतिरिक्त कैद

धर्मशाला। जिला कारागर धर्मशाला में एक सजाफ्ता कैदी को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा हुई है। इसके साथ ही कैदी को एक हजार रुपये जुर्माना भरने का भी फैसला सुनाया गया है। सीजेएम कोर्ट धर्मशाला के न्यायाधीश अजय मेहता ने वीरवार को यह फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए सहायक जिला न्यायवादी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रहलाद पुत्र भोलू राम निवासी नूरपुर जिला कारागार धर्मशाला में एक मामले में सजा काट रहा है। वर्ष 2011 अगस्त माह में यह कैदी पैरोल पर जेल से…

Read More

विनय शर्मा बने पालमपुर के जिलाध्यक्ष

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठन के लिहाज से पहली बार संगठनात्मक बने जिला पालमपुर में विनय शर्मा को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है। वीरवार को पालमपुर जिला के चुनावों के विनय शर्मा के के विरोध में किसी भी व्यक्ति ने अपना नामांकन नहीं भरा। इस पर चुनाव प्रभारी विधायक गोबिंद ठाकुर ने विनय शर्मा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पालमपुर संगठन जिला में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विस क्षेत्रों के चुनाव में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रविंद्र रवि, पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार, प्रवीण कुमार, कैप्टन आत्मा…

Read More

नगरी में बिजली कर्मचारी ने लगाया फंदा

पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर के तहत बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान विनय कुमार (38) निवासी गांव नगरी तहसील पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बिजली बोर्ड में काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार नगरी गांव में…

Read More

विश्व धरोहर बने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

कुल्लू। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर घोषित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। द-सराज हिमदर्शन इको-टूरिज्म को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान बीरबल ठाकुर व कुल्लू होटल एसोसिएशन पूर्व टैक्सी यूनियन प्रधान युवराज बौद्ध ने कहा कि जिला के मणिकर्ण, बंजार और सैंज घाटियों में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर घोषित करना अति आवश्यक हैं। यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की दृष्टि, वन्य प्राणी, जड़ी-बूटियाें और विभिन्न प्रकार के वनों के कारण विश्व विख्यात है। ऐसे मेें इसे विश्व धरोहर का दर्जा मिलना चाहिए।…

Read More

खाद्य विभाग ने रायसन व पतलीकूहल में मारी रेड

पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊपर से मिले आदेशों के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग सुस्ती छोड़ आक्रामक मुद्रा में आ गया है। विभाग ने नियमों को ताक पर रख कर अपनी कारगुजारियां जारी रखने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए बाकायदा एक उड़न दस्ते का गठन किया गया है। वीरवार को उड़न दस्ते ने बुधवार को रायसन और पतलीकूहल में कुछ टी स्टालों और ढाबोें पर रेड मारी। रेड के दौरान उक्त दुकानों पर नियमों के खिलाफ कमर्शियल सिलेंडर के बजाए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।…

Read More

कुल्लू अस्पताल में शराबियों का हुड़दंग

कुल्लू। यहां क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शराबी और शरारती तत्वों के हो-हल्ला व हुड़दंग से मरीज व तीमारदार खासे परेशान हैं। शराब के नशे में धुत लोगों के शोर-शराबे से मरीज रात भर सो नहीं पाते। परेशान मरीज और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से रात के समय कड़ी सुरक्षा करने की मांग की है। क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर में रात के समय शराबी बिना किसी कारण अस्पताल में घुसने पर हुड़दंग मचाने लगे हैं। तीमारदारों द्वारा शोरगुल न करने की बात कहने पर वह उनसे ही उलझ जाते हैं। ऐसे वाक्य…

Read More

खौफ के साये में भल्याणी स्कूल के छात्र

भल्याणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्याणी के छात्र और अध्यापक इन दिनों खौफ के साये में हैं। स्कूल के बदहाल भवन में विद्यार्थी और अध्यापक कक्षाएं लगाने को विवश हैं। इसके अलावा इस भवन रखी बेश कीमती पुस्तकें भी रखी गईं है। इस भवन को लोनिवि असुरक्षित घोषित कर चुका है। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस जीर्णशीर्ण अवस्था वाले भवन की दीवारों में पड़ी दरारों से सब कुछ जोखिम भरा हो चुका है। स्कूल का यह जीर्ण भवन कभी भी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है। ग्राम पंचायत…

Read More

लाहौल स्पीति में बोर्ड परीक्षाओं पर संशय!

केलांग। बर्फबारी ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड के साथ ही जनजातीय क्षेत्र के हजारों छात्रों की दिक्कतें बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में महज तीन दिन का समय रह गया है। 4 मार्च से दसवीं की गणित और जमा दो की अंग्रेजी विषय के पेपर होने जा रहे हैं। लाहौल स्पीति के परीक्षा केन्द्रों में अभी तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में निर्धारित समय अवधि के भीतर परीक्षाओं का संचालन करना शिक्षा बोर्ड के लिए एक चुनौती बन गई है। दावा किया जा रहा है कि मौसम…

Read More

केरला में दबोचा लाखों की ठगी वाला शातिर

कुल्लू। लाटरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। केस के मुताबिक 18 अगस्त को पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में लाहौल निवासी प्रेम चंद ने कहा था कि उसे किसी टेलीफोन पर राजेश नाम के एक व्यक्ति ने टेलीफोन पर सूचना दी थी कि उसे 25 लाख रुपए की ड्रा निकला है और उन्हें कस्टम ड्यूटी के तौर पर बैंक खाते में पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। उन्होंने बैंक में खाते में पैसे जमा कर दिए।…

Read More

बड़े-बड़े अर्थशास्त्री पर, बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ऊना। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वित्त मंत्री ने नई घोषणा की है कि ऐसे बैंक खुलेंगे, जिनमें महिला स्टाफ ही रहेगा। यह बैंक महिलाओं के लिए ही होंगे। लेकिन, हिमाचल प्रदेश में केसीसी बैंक में भाजपा सरकार ने पहले ही यह व्यवस्था करने का निर्णय लिया था। कांग्रेस सरकार आज भाजपा की ओर से अर्जित अवार्ड ले रही है। हिमाचल को कृषि क्षेत्र में मिला अवार्ड 2011-12 के लिए है, जो कुछ दिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने लिया। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और योजना आयोग के अध्यक्ष…

Read More