रामपुर बुशहर/किन्नौर। किन्नौर और रामपुर में दो विभिन्न सड़क हादसों में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामपुर और रिकांगपिओ अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, हादसे में घायल बस के परिचालक की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके चलते उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, किन्नौर में घायल लोगों को प्रशासन की ओर से पांच से 15 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में जारी किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के ननखड़ी के साथ…
Read MoreMonth: March 2013
गोताखोर भी नहीं ढूंढ पाए युवती को
जुब्बल (शिमला)। पटसारी के समीप चामशु में झूले से गिरकर पब्बर नदी में बही छात्रा को तलाशने में पुलिस असफल रही है। सुंदरनगर से बुलाए गए गोताखोर भी लड़की की तलाश करने में नाकाम रहे हैं। आठ दिन से नदी में बही छात्रा को तलाश रही पुलिस के हाथ खाली हैं। 16 मार्च को बिंदल कैंची निवासी कामिनी (19) चामशु में पब्बर नदी पार करते हुए झूले से गिर कर नदी में बह गई थी। इसके बाद पुलिस और लड़की के परिजनों ने नदी में कई किलोमीटर दूर तक उसकी…
Read Moreआसमानी बिजली से छह लोग घायल
शिमला/धर्मशाला। हिमाचल में अचानक बदला मौसम मुसीबत बनकर आया। प्रदेश में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवाओं से घरों की छतें उड़ गईं और फसल को नुकसान हुआ। आसमानी बिजली से छह लोग घायल हो गए हैं। शिमला और हमीरपुर सहित कई जगह दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति हो गई। शिमला में शाम के समय गर्जना के बीच भारी ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है। लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। हिमाचल में 24 घंटों…
Read Moreआनी-कुल्लू सड़क पर यातायात फिर ठप
आनी (कुल्लू)। जलोड़ी जोत में बर्फबारी से आनी-कुल्लू सड़क पर यातायात फिर ठप हो गया। जलोड़ी जोत में करीब सात सेंमी से अधिक ताजा बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण आनी-कुल्लू सड़क तीसरी बार अवरुद्ध हुई है। रविवार को सुबह से मौसम खराब रहने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। आनी के जलोड़ी जोत में सात सेंमी से अधिक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से आनी-कुल्लू राजमार्ग पर यातायात फिर प्रभावित हुआ है। सुबह आनी से कुल्लू के लिए बसें गईं, लेकिन कुल्लू से आनी…
Read Moreअधिकांश स्कूल खर्च नहीं कर पाए राशि
रामपुर बुशहर। भवन की मेंटेनेंस, फर्नीचर आदि के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत मिली राशि को यहां के अधिकांश स्कूल खर्च ही नहीं कर पाए। आखिरकार, सरकार ने स्कूलों को भेजी राशि वापस ले ली है। रामपुर ब्लाक से करीब 40 लाख रुपये प्रदेश सरकार को वापस चले गए। पैसा देने के बावजूद काम नहीं करवाना स्कूल प्रशासन की लापरवाही को साफ दर्शा रहा है। प्रदेश में प्रत्येक स्कूल को फर्नीचर खरीदने, भवनों और कुर्सियों की रिपेयरिंग, टाट पट्टी खरीदने समेत टीएलएम ग्रांट के रूप में सर्व शिक्षा अभियान के…
Read Moreपरागण किस्मों को ध्यान में रख लगाएं बगीचा
रोहडू। बागवान इन दिनों ग्राफ्टिंग कर नए बगीचे तैयारकरने के कार्य में जुटे हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो नए पौधों को रोपने का कार्य भी चल रहा है। बागवानों को नया बगीचा लगाते समय कई अहम बाताें का ध्यान रखना आवश्यक है। बागवानी विशेषज्ञों ने सेब की अच्छी पैैदावार के लिए बागवानों को बागीचे में 33 प्रतिशत परागण की किस्में तैयार करने की सलाह दी है। सेब की अच्छी पैदावार के लिए बगीचे में परागण की किस्में पर्याप्त मात्रा में होनी आवश्यक हैं। बागवान बगीचा तैयार करते समय…
Read More5 साल बाद पाकिस्तान लौटे मुर्शरफ
कराची: तालिबान की धमकी को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ करीब चार साल के स्व निर्वासन के बाद आज अपने मुल्क पहुंच गए। वह 11 मई को होने वाले संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने पाकस्तान लौटे हैं। मुशर्रफ (69) एमिरेट्स की चार्टर्ड उड़ान के जरिए आज दोपहर के समय दुबई से कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुशर्रफ को हवाई अड्डे की पुरानी इमारत से सीधे उनके तय स्थान पर ले जाया जाएगा। दुबई से कराची रवाना…
Read Moreअफगानिस्तान में 46 आतंकवादी ढेर
काबुल: अफगानिस्तान की पुलिस और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई में देशभर में 46 तालिबान आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने कुंदुज, बदक्षान, कंधार, जाबुल, मैदान वार्डक, गजनी, खोस्ट तथा पक्तिया प्रांतों में कार्रवाई की। बयान के अनुसार, विभिन्न प्रांतों में की गई कार्रवाई में एक तालिबान आतंकवादी घायल हुआ और 26 को गिरफ्तार भी किया गया। बयान में हालांकि यह नहीं…
Read Moreरूस में विमान दुर्घटना, व्यक्ति की मौत
मास्को: रूस के दक्षिणी क्रासनोदर क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस के नागरिक सुरक्षा एवं आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना वोस्तोचनाया गांव से तीन किलोमीटर पहले ही एंटोनोव एएन-2 विमान का इंजन खराब हो जाने से हुई है। वर्ष 1947 में अपनी पहली उड़ान भरने वाले इस एएन-2 विमान ने रूस के अलावा विदेशों में भी सैंकड़ों उड़ाने भरी है। इसकी प्रारंभिक डिजाइन…
Read Moreगृह मंत्रालय दे सकता है लियाकत शाह की गिरफ्तारी पर जांच के आदेश
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से किए जा रहे अलग अलग दावों के बीच गृह मंत्रालय इस बात की जांच का आदेश दे सकता है कि हिज्बुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी लियाकत अली शाह की गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई। गृह मंत्रालय ने इस मामले में लियाकत और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से रखे गए पक्ष पर संज्ञान लिया है और वह दोनों प्रांतों की पुलिस की ओर से मुहैया कराए गए तथ्यों की जांच कर रहा है। केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने पीटीआई को…
Read More