मनाली। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में पर्यटन नगरी मनाली में 21 साल बाद बर्फ गिरी है। शनिवार देर शाम से मौसम के बिगड़ने से पूरी कुल्लू घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रोें में दिनभर बारिश का दौर जारी रहने से रविवार का अवकाश रहने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। पर्यटन नगरी मनाली मार्च महीन के अंतिम हफ्ते में 1992 के बाद बर्फ गिरी है। 1992 में 22 व 23 मार्च को 45 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। रविवार को…
Read MoreMonth: March 2013
बंजार में विकास करना रहेगी प्राथमिकता : कर्ण सिंह
बंजार (कुल्लू)। रविवार को बंजार कांग्रेस की बैठक लारजी में हुई। बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर विधायक कर्ण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि बंजार में पिछले दस सालों से रुके पड़े विकास कार्याें को गति देना है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में बंजार में अथाह विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंजार में सिविल अस्पताल को शीघ्र सौ बिस्तरों की व्यवस्था होगी और अस्पताल भवन भी बनाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि बंजार के विकास…
Read Moreआनी में 4.81 करोड़ से बदलेंगे बिजली के पोल
कुल्लू। अब बिजली के पोल लगने से अब जहां बिजली बोर्ड के फील्ड स्टाफ को राहत मिलेगी। बिजली उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड आनी ने लकड़ी के लगे बिजली के पोल की जगह लोहे के पोल लगाने की कवायद शुरू कर दी है। वित्त साल में बिजली बोर्ड आनी क्षेत्र में 1500 बिजली के खंभे बदलेगा। चरणबद्ध तरीके से चल रहे इस कार्य पर बोर्ड द्वारा 4.81 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। विभाग ने स्वीकृत बजट में से 1.65 करोड़ रुपए खर्च कर…
Read Moreगमगीन माहौल में दंपति का अंतिम संस्कार
भरवाईं (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते रपोह मुचलयां गांव में रविवार को गमगीन माहौल में दंपति का अंतिम संस्कार किया गया। शादी के 17 साल बाद पत्नी को मार कर खुद इहलीला समाप्त करने वाले हरिचंद ने सबको झकझोर कर रख दिया। इस वारदात से हर आंख नम है। उनके तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। रविवार को पुलिस की ओर से लाशों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार रविवार शाम गांव में किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान उषा कालिया एवं अन्य ने…
Read Moreभीड़ के आगे हांफ गई व्यवस्थाएं
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने मंदिर प्रशासन की तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह हांफ गईं। पूरा दिन माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जबकि खराब मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे टिक न सका। भीड़ के बीच रविवार को सारा दिन मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान भी खुद खडे़ होकर व्यवस्थाओं को जांचते नजर आए। रविवार को मंदिर में लगभग 35000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। मेन बाजार में दोपहर 11 बजे श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी…
Read Moreऊना के मोहित चौधरी बने सेना में लेफ्टिनेंट
ऊना। ऊना के बैहली मुहल्ला निवासी मोहित चौधरी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं के सामने यह मिसाल कायम की है कि मेहनत, लग्न और परिश्रम के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर पिता चमन लाल चौधरी (कला अध्यापक) और माता ऊषा चौधरी (मुख्याध्यापिका) सहित मोहित चौधरी के गुरुजन खुशी से फूले नहीं समा रहे। कृषक परिवार स्व. चौधरी सिरी राम एवं स्व. राम आसरी के पुत्र चमन लाल चौधरी के घर में…
Read More10 घंटे ठप रही विद्युत सप्लाई
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय विद्युत उपमंडल के तहत पड़ते गांवों में शनिवार रात को तूफान और बारिश ने कहर बरपाया। एक तरफ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है, वहीं क्षेत्र में तकरीबन 10 घंटे तक विद्युत सप्लाई ठप रही। आसमानी बिजली ने विद्युत बोर्ड की 11 केवी तथा 33 केवी लाइनों में लगी डिस्कों को पंचर कर दिया। जिससे विद्युत सप्लाई बहाल करने में कर्मियों को दिक्कतें पेश आई। शनिवार आधी रात को बंद हुई विद्युत सप्लाई रविवार दोपहर को बहाल हो पाई। उपमंडल मैहतपुर में एसडीओ…
Read Moreहजारों लीटर पेयजल हो रहा व्यर्थ
धुसाड़ा (ऊना)। पेयजल व्यर्थ न गवाएं, शायद यह बात केवल आम लोगाें के लिए कही गई है। सिंचाई विभाग के लिए इसके कोई मायने नहीं हैं। घंडावल में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से घंडावल और पनोह गांव के लोगों की पेयजल समस्या को हल करने के लिए बनाया गया पेयजल टैंक लीक हो गया है। इसे बनाए अभी डेढ़ साल के करीब समय ही हुआ है। लेकिन, लीकेज की वजह से हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है और प्रशासन सहित स्वयं आईपीएच विभाग इस बात…
Read Moreएक किलो चरस के साथ गिरफ्तार
कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन पुलिस ने एक किलो चरस के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी का नाम प्रेम प्रकाश (50) है। पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे के करीब उसे कुमारसैन के मंढोली के पास गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवान सुबह गश्त लगाकर किंगल से वापस आ रहे थे कि मंढोली में पैदल चल रहा नेपाली व्यक्ति उन्हें देखकर घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान…
Read Moreकिन्नौर में 18 ग्रामीण रूटों पर नहीं भेजी बसें
सांगला (किन्नौर)। रविवार सुबह से हो रही बारिश और हल्की बर्फबारी के चलते किन्नौर डिपो से करीब 18 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा पूर्ण रूप से बंद रखी गई। जबकि, सड़क पर चट्टानों के लगातार गिरने से रिकांगपिओ से काजा की ओर भी कोई भी वाहन नहीं जा सके। इसके अलावा लाल ढांक और शोंगठोंग में भी एनएच बंद रहा, जिसके कारण लोगों को पैदल चल कर दूसरी ओर जाकर बस लेनी पड़ी। रविवार सुबह से ही किन्नौर में हल्की बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद नमी…
Read More