यह सचमुच आश्चर्यजनक है कि यौन अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया में सरकार ने न सिर्फ न्यायमूर्ति वर्मा कमेटी की सिफारिशों की लगभग अनदेखी कर दी है, बल्कि संसद की उपेक्षा करते हुए वह एक अध्यादेश ले आई है, जिस पर राष्ट्रपति के दस्तखत भी हो चुके हैं। सरकार को यही करना था, तो उसने वर्मा कमेटी का गठन क्यों किया था? हालांकि यह अध्यादेश संसद की मंजूरी के बाद ही कानून की शक्ल ले पाएगा, लेकिन जब बजट सत्र सामने है, तब अध्यादेश की जल्दबाजी किसलिए?…
Read MoreMonth: February 2013
लाइव एजूकेशन: अब घर बैठे बनिए इंजीनियर
इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए आईआईटी ने ‘लाइव एजूकेशन’ के खास इंतजाम किए हैं। अब सिर्फ एक क्लिक से घर बैठे आईआईटी के क्लास रूम जैसी एजूकेशन मिल सकती है। देश-विदेश के 667 इंस्टीट्यूट इसका लाभ ले रहे हैं। यह आंकड़ा फरवरी 2013 तक का है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर देश के सभी आईआईटी संस्थानों ने क्वालिटी ऑफ इंजीनियरिंग एजूकेशन का दायरा बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत फिजिक्स,…
Read Moreहथियारों की संस्कृति पर ओबामा ने कहा: अब समय है कुछ करने का
वाशिंगटन: अपनी चिर-परिचत शैली में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हथियारों की संस्कृति और गोलीबारी की विध्वंसक घटनाओं के संबंध में कहा है कि अब ‘कुछ करने का समय’ आ गया है। गोलीबारी की इन घटनाओं में बच्चों समेत बहुत से निर्दोष लोग मारे गए हैं। मिनिपोलिस में कल एक बैठक को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, ‘हमें हर बात पर हां में हां मिलाने की जरूरत नहीं है। अब कुछ करने का समय आ गया है। आज का मेरा मुख्य संदेश यही है। और हम से हर किसी…
Read Moreअगर वाशिंगटन की नीयत साफ है, तो ईरान बातचीत को तैयार’
ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व शक्तियों के साथ एक बार फिर नए सिरे से बातचीत को तैयार है। ईरान का कहना है कि वह अमेरिका से द्विपक्षीय वार्ता करेगा अगर वाशिंगटन की नीयत साफ है। ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सलेही का कहना है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन और बाकी अधिकारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वाशिंगटन को ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के लिए तैयार होने को कहा था, जिससे उन्हें आंशका है क्यूंकि ईरान कभी भी बातचीत से पीछे नहीं हटा। सलेही ने कहा कि…
Read Moreराहुल ने नेताओं से कहा, पार्टी के नियम-कायदों को ठीक से पढ़ लें
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से औपचारिक संवाद के दौरान नियम-पुस्तिका पढऩे और भावनात्मक तौर पर एकजुट रहने पर जोर दिया। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में टिकट बांटने और कार्य विभाजित करने की व्यवस्था में खामी बताते हुए इसकी आलोचना की। पार्टी उपाध्यक्ष ने प्रखंड से राज्य स्तर तक ऐसी चर्चा करने के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कांग्रेस के संविधान को एक ‘‘क्रांतिकारी दस्तावेज’’ करार दिया लेकिन यह जोर देकर कहा कि सबसे जरूरी यह होना चाहिए कि हम…
Read Moreचीन के नापाक मंसूबों को जवाब देने की तैयारी’
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने चीन की आक्रामक रणनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नई पलटन (कॉर्प्स) बनाने को मंजूरी दे दी है। यह पलटन माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के तौर पर चीन से सटी सीमा पर तैनात की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के इस कदम से साफ है कि भारत चीन की तरफ से हाल ही में नए तरह के सैन्य संबंध बनाने की बात से सहमत नहीं है। हाल के दिनों में चीन ने भारत के साथ सैन्य संबंध सुधारने के लिए कई अच्छे बयान देने की कोशिश की…
Read Moreपोर्नोग्राफी लिखती हैं शोभा डे सॉफ्ट’
ब्रिटेन के प्रसिद्घ साहित्यकार रेजीनॉल्ड मैसी सोमवार को सेंट जोंस कॉलेज में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैसी ने कार्यक्रम में भारतीय साहित्यकार शोभा डे के लेखन पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खूबसूरत हैं, लेकिन सॉफ्ट पोर्नोग्राफी लिखती हैं। मैसी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के भाग्य उदय होने के बहुत से कारण होते हैं। मशहूर लेखिका शोभा डे भारत में एक जाना-माना नाम है और उनके प्रसिद्घ होने का कारण उनका लिखा हुआ अश्लील साहित्य है। मैं…
Read Moreलादेन के ठिकाने पर बनेगा मनोरंजन पार्क
पेशावर: पाकिस्तान ने अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के शहर ऐबटाबाद में तीन करोड़ डालर की लागत से एक मनोरंजन पार्क बनाने की योजना बनाई है। लादेन इसी शहर में 2011 में अमेरिकी सेना की कार्रवाई में मारा गया था। प्रांतीय पर्यटन राज्य मंत्री जमालुद्दीन खान ने बताया कि हिमालय की तलहटी में बसे खूबसूरत शहर ऐबटाबाद में मनोरंजन पार्क का निर्माण एक निजी कंपनी करेगी। इसमें एक चिडियाघर, वाटर स्पोट्र्स, एक छोटा गोल्फ कोर्स, राक क्लाइम्बिंग और पैराग्लाइडिंग की व्यवस्था होगी। इस परियोजना को पूरा होने में पांच…
Read Moreक्लार्क ने चौथी बार जीता एलन बोर्डर मेडल
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क चौथी बार देश की ओर मिलने वाला साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सम्मान एलन बोर्डर मेडल जीत लिया। 31 वर्षीय क्लार्क और उनके पूर्व साथी कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वाधिक चार बार यह पदक जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वन-डे कप्तान क्लार्क ने 198 मतों के साथ लगातार दूसरी बार यह पदक जीता है। 165 अंकों के साथ दो बार के विजेता शेन वाटसन दूसरे और माइक हसी तीसरे स्थान पर रहे। क्लार्क ने साथ ही लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का…
Read Moreजुर्माना के खिलाफ कोर्ट जाएगा राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें दिए जाने जुर्माने के नोटिस के खिलाफ अपील करेगा। फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स को फेमा के कथित उल्लंघन के आरोप में सोमवार को ईडी की ओर से एक नोटिस मिला है। हम अपने वकीलों के साथ इस नोटिस पर चर्चा कर रहे हैं और हमारा इरादा इस नोटिस के खिलाफ अपील करने का है।’ उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट(फेमा) के उल्लंघन आरोप में जयपुर आईपीएल क्रिकेट…
Read More