पानी नहीं ‘जहर’ उगल रहे हैंडपंप !

शाहतलाई (बिलासपुर)। आईपीएच विभाग के हैंडपंप नकारा साबित हो रहे हैं। हैंडपंप लगाने में अनियमितता बरती गई है या फिर उचित रख रखाव नहीं हो रहा। हैंडपंपों से निकल रहा मिट्टी युक्त लाल रंग के ‘जहरीले’ पानी से विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमारियां फैलने को लेकर आशंकित है। मामला झंडूता विकास खंड के नघ्यार गांव का है। यहां लगे छह हैंडपंपों में से पांच में मिट्टी वाला पानी आ रहा है। जो पीने तो दूर कपड़े धोने आदि के भी लायक नहीं…

Read More

नहीं बने आधार, कैसे होगा बेड़ा पार

बिलासपुर। घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी के लिए आधार नंबर की अनिवार्यता उपभोक्ताआें पर भारी पड़ने जा रही है। प्रदेश के चार जिलों में सब्सिडी की राशि 15 फरवरी से आधार नंबर के माध्यम से सीधे उपभोक्ताआें के बैंक खाताें में जमा होगी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगाें को कई माह, यहां तक कि एक वर्ष से अधिक समय के बाद भी आधार कार्ड नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जेब ढीली करके बाजार भाव पर ही सिलेंडर लेने पड़ेंगे। प्रदेश के चार जिलों बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर व ऊना…

Read More

मुल्थान के बीस गांव 72 घंटे से अंधेरे में

मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान तहसील के बीस गांव बीते 72 घंटों से अंधेरे में डूबे हैं। क्षेत्र की दोनों मुख्य सड़कें बरोट-बड़ा गांव और बरोट-लोहारड़ी भी बर्फबारी के कारण तीन दिन से बंद पड़ी हुई हैं। ग्रामीणों को 10 से 15 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। इसके अलावा बर्फबारी के कारण पेयजल पाइपें जम गई हैं। लोगों को मीलों दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। बड़ागांव पंचायत की प्रधान सरला देवी, कोठी कोहड की बबीता, धर्माण केप्रधान संजय कुमार और…

Read More

पालमपुर अस्पताल में होगा सुधार : बुटेल

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पालमपुर के विधायक बृज बिहारी लाल बुटेल ने शुक्रवार को पंचायत लमलेहड़ और पाहड़ा में लोगों की समस्याएं सुनी। बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करने के लिए कृत्संकल्प है । लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को उनके घरद्वार पर ही निपटाने के लिए खुले दरबार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने स्तर की समस्याओं का जल्द निपटारा करें। उन्होंने कहा कि पालमपुर उपमंडलीय अस्पताल का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।…

Read More

पंजीकृत होंगे सभी हेल्थ सेंटर और संस्थान

धर्मशाला। प्रदेश में अब झोलाछाप डाक्टरों का धंधा खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बिना डिग्री और प्रशिक्षण के मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले डाक्टरों पर शिकंजा कसने की मुहिम शुरू कर दी है। विभाग अब सभी सरकारी से निजी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों का पंजीकरण करेगा। इसके तहत एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योगा, प्राकृतिक चिकित्सा से लेकर दवाई की दुकानें चला रहे कथित झोलाछाप डाक्टरों की रजिस्ट्रेशन की जाएगी। जानकारी के अनुसार विभाग ने ये दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि 31 मार्च से पहले सभी…

Read More

कंडवाल बैरियर पर लाखों के नग और कपड़े पकड़े

कंडवाल (कांगड़ा)। हिमाचल और पंजाब बार्डर नूरपुर के कंडवाल बैरियर पर एक्साइज विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में लाखों के सामान के साथ एक व्यापारी को पकड़ा है। विभागीय टीम ने इस कारोबारी से लाखों की कीमत के रत्न और रेडिमेड कपड़े बरामद किए हैं। शुक्रवार को विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिली कि एक पंजाब नंबर की गाड़ी से बिना बिलों के अवैध रूप से माल हिमाचल में लाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही बैरियर पर तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व सचिन परमार,…

Read More

फर्जी दस्तावेज पर पटवारी के साइन भी जाली

धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय को-आपरेटिव बैंक धर्मशाला से फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने के मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। बैंक प्रबंधन ने लोन मामले की अपने स्तर पर तफ्तीश कर हैरान कर देने वाले तथ्य उजागर किए हैं। धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति धर्मशाला का न होकर पालमपुर निवासी है। डिफाल्टर ने लोन जमीन के जिस दस्तावेज लिया है, उस जमीन के परचे पर पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर निकले हैं। जांच के दौरान संबंधित पटवारी ने कहा कि जमीन के परचे पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। इसके…

Read More

बिजली महादेव को कब बनेगा रोपवे

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू में पर्यटन को विकसित करने के दावे अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाए हैं। धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव की हालात को देखकर इसके अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। यहां पर्यटन की अपार संभावना होने के बावजूद यह स्थल सैलानियों की कदमताल से वंचित है। ट्रैकिंग के बहाने गिनचुने पर्यटक ही यहां पहुंच पाते हैं। लेकिन हाई प्रोफाइल सैलानी सुविधा के अभाव से यहां नहीं पहुंच पाते। यहां न तो पर्यटन निगम का कोई होटल है और न कोई रेस्तरां। रोपवे बनाने की महत्वकांक्षी योजना…

Read More

कुल्लू में घटी कुष्ठ रोगियों की तादाद

कुल्लू। जिला कुल्लू में कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आई है। इस वर्ष मरीजों की संख्या 12 ही रह गई। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 12 सालों में 241 लोगों को कुष्ठ रोग मुक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 से लेकर अब तक 250 से अधिक लोग कुष्ठ रोग से ग्रसित पाए गए हैं। इनमें से 241 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने रोग से मुक्ति दिलाई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 से अब तक एमबी के 195 और पीबी के 46 कुष्ठ रोगियों को…

Read More

किस्मत भी बनाता है मनाली का मंच

मनाली। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल कई चेहरों को खूबसूरत पहचान दे चुका है। कार्निवाल में होने वाली शरद सुंदरी स्पर्धा में भाग लेकर कई सुंदरियां अब तक बालीवुड में नाम कमा चुकी हैं। विंटर कार्निवाल की शुरुआत 1976 में हुई थी। इसके कुछ साल बाद मनाली की नीना महंत के सिर सजा विंटर क्वीन का ताज सजा था। 1994 में मुंबई की सुनीता-पी विंटर क्वीन बनी थी। उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा। धारावाहिक एहसास में मुख्य नायिका का किरदार अदा किया और फिल्म ताल और कहो न प्यार है से…

Read More