अफसरों की गैरहाजिरी नहीं होगी बर्दाश्त

चंबा । सांसद डा. राजन सुशांत ने सांसद निधि की समीक्षा बैठक में अधिकत्तर अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर कड़ा रोष जाहिर किया है। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के न आने का लिखित कारण पूछा जाए। अधिकारियों के बैठकों में शामिल होने पर ही जनता की समस्याओं का मौके पर निपटारा हो पता है। उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम से कहा कि दो सप्ताह में वह विजिलेंस एंड मानिटरिंग की बैठक करने जा रहे हैं। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा, केंद्र…

Read More

भरमौर-पांगी में स्कूल 22 तक बंद

चंबा । भरमौर और पांगी में सरकारी स्कूलों में खराब मौसम और बर्फ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए फिर से छुट्टियां दे दी गई हैं। अगले कुछ दिन तक मौसम की हालत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में 15 से 22 फरवरी तक बोर्ड की कक्षाओं को छोड़ बाकी कक्षाएं बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। अब ये स्कूल 23 फरवरी को खुलेंगे। वहीं विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ये छुट्टियां केवल नॉन बोर्ड कक्षाओं के बच्चों…

Read More

फार्मासिस्ट को तरसा जन औषधि केंद्र

चंबा। जिला अस्पताल के जन औषधि स्टोर में लंबे अरसे बाद भी फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रशासन स्टोर में फार्मासिस्ट की तैनाती जल्द करने के दावे कर रहा था, मगर समय बीतने के साथ ही उसका रवैया सुस्त हो गया है। स्टोर बंद होने से मरीजों को महंगे दामों में बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। पहले सेवाएं दे चुके फार्मासिस्ट ने दवाइयों की बिक्री न हो पाने के कारण रिजाइन कर दिया था। उसके बाद दो माह से जन औषधि केंद्र बंद है। प्रदेश…

Read More

नरोही नाला पर जल्द बनेगा पुल

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के तहत आने वाले नरोही नाला पर जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। बादल फटने के बाद पुल के बह जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी पेश आ रही थी। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने वाहनों को गुजरने के लिए अस्थायी रास्ते का निर्माण किया था, लेकिन बारिश के दिनों में वाहन चालकों को यहां भी दिक्कत होती है। पुल का निर्माण कार्य हो जाने के बाद आसपास की पंचायतों के सैकड़ों लोगों को…

Read More

देहरा अस्पताल का दर्जा नहीं घटाया : सुधीर

धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने पूर्व मंत्री एवं विधायक रविन्द्र सिंह रवि के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कांगड़ा के साथ भेदभाव संबंधी रवि के बयान को हास्यास्पद एवं तथ्यों से परे करार दिया। कहा कि कांगड़ा जिला में आज तक जो भी विकास सुनिश्चित हुआ है, वह कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। शर्मा ने कहा कि रविंद्र रवि देहरा अस्पताल के नाम पर लोगों को गुमराह करके अपना राजनैतिक स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। जबकि इस सरकार ने इस अस्पताल का…

Read More

देहरा में भाजपा का प्रदर्शन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा अस्पताल का दर्जा घटाए जाने को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि देहरा स्थित अस्पताल को लेकर पूर्व सरकार ने देहरा उपमंडल की भौगोलिक दृष्टि व हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने की खातिर एफआरयू का दर्जा दिया था। लेकिन अब ऐसी सूचना मिल रही है कि एफआरयू का…

Read More

स्पाइस जेट की ट्रायल लैंडिंग 16 को

गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डा गगल में 16 फरवरी को स्पाइस जैट विमान कंपनी द्वारा दिल्ली से गगल के लिए ट्रायल उड़ान भरी जाएगी। कांगड़ा हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट का यह विमान 16 फरवरी सुबह साढे़ नौ बजे दिल्ली से गगल के लिए उड़ान भरेगा तथा 10 बजकर 40 मिनट पर गगल हवाई अड्डे पर लैंडिंग करेगा। कुलदीप शर्मा ने कहा कि स्पाइस जैट विमान की यह ट्रायल लैंडिंग सफल होती है तो शीघ्र ही गगल में पिछले पांच माह से बंद पड़ी…

Read More

नगरोटा बगवां में मर्डर

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत मस्सल मेें बुधवार रात इसी पंचायत के एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार (39) उर्फ सेठू पुत्र स्व. रसीला राम ट्रैक्टर चालक था। घटना स्थल पर एक ट्रैक्टर भी खड़ा था। हालांकि सूचना मिलने पर डीएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार तथा नगरोटा बगवां पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई थी। जबकि एसपी बलवीर ठाकुर ने वीरवार सुबह फोरेंसिक…

Read More

चक्की खड्ड में रिजर्व बटालियन तैनात

कंडवाल (कांगड़ा)। चक्की खड्ड में अवैध खनन रोकने के मकसद ने यहां एक रिजर्व बटालियन तैनात कर दी गई है। पुलिस बल की रिजर्व बटालियन ने वीरवार को चक्की खड्ड की खनन संभावित जगहों पर मोर्चा संभाल लिया। ऐसे में खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस बल को सुलयाली, छतरोली, नागावाड़ी, खन्नी, कंडवाल, बाड़ीखड्ड, लोधवां, टिप्परी आदि में तैनात किया गया है। यहां पुलिस की 4-4 सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं। डीएसपी नूरपुर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि चक्की खड्ड में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस…

Read More

अवैध खनन पर 26 हजार का जुर्माना

गग्गल (कांगड़ा)। अवैध खनन को लेकर वन विभाग ने 25800 रुपए का जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों ने भोरबल्ली में अवैध खनन की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने वन विभाग की मदद के लिए कांगड़ा पुलिस की टीम को साथ भेजा। मौके पर पहुंचकर वन विभाग व पुलिस ने अवैध खनन कर रही जेसीबी से करीब 25800 रुपए जुर्माना वसूला तथा चालक को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के आधार पर…

Read More