कुल्लू। पर्यटननगरी मनाली में एक होटल व्यवसायी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यवसायी की अस्पताल में मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने फिलहाल सीपीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे मनाली में होटल लीज पर लेकर चलाने वाले मंडी जिले के जोगिंद्रनगर निवासी प्रेम सिंह राठौर ने किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद…
Read MoreMonth: February 2013
हेलीकाप्टर की आस में बुजुर्ग की जिंदगी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फ से अटे अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी में एक जिंदगी संकट में पड़ गई है। मरीज को कफ के साथ खून की उल्टियां हो रही हैं। इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में न डाक्टर है और न ही फार्मासिस्ट। परिजन वहां से मरीज को लिफ्ट करने के लिए हेलीकाप्टर उड़ान किए जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करवा चुके हैं। 20 किलोमीटर दूर चांगूट गांव का संपर्क बर्फबारी के कारण उपमंडल उदयपुर से कट गया है। ऐसे में 67 वर्षीय चांगूट निवासी…
Read Moreकुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की बैठक पांच को
कुल्लू। जिला कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पांच फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर चर्चा की जाएगी। कुल्लू कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश शानू ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 8 और 9 फरवरी को कुल्लू आ रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के कुल्लू आगमन पर उनके स्वागत की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उनके समक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याओं को भी रखा जाएगा। इस…
Read Moreभारी बर्फबारी की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में चार से छह फरवरी के बीच भारी बर्फबारी के चेतावनी के बाद लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। भारी बर्फबारी के बीच किसी भी आपदा से निपटने के लिए लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में रविवार को भारी बर्फबारी में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने केलांग में आपदा से निपटने का बर्फ के बीच जमकर अभ्यास किया। अभ्यास में जवानों को बर्फबारी के दौरान किसी भी आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया…
Read Moreकुर्बानियां देने वाले असली सुपरस्टार
ऊना। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि आज जिन लोगों को देश में सुपरस्टारों के रूप में प्रचारित किया जा रहा है वे सुपरस्टार नहीं है। वास्तव में वे लोग सुपरस्टार हैं जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में दामिनी केस में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब व्यवस्था परिवर्तन का सूचक है। अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर ऋतंभरा ने कहा कि न्यायालय के फैसले को ही सर्वोपरि मानेंगे। ऋतंभरा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश में आज नैतिक शिक्षा और संस्कारों के संदर्भ…
Read Moreचोरी करते पकड़े तीन युवक
भरवाईं (ऊना)। स्थानीय चौक पर गश्त कर रही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम ने भरवाईं में चोरी का प्रयास कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चिंतपूर्णी पुलिस की टीम भरवाईं में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान भरवाईं चौक के निकट तीन युवक एक गाड़ी के टायर खोल रहे थे। पुलिस अधिकारियों की ओर से पूछे जाने पर युवक ऐसा व्यवहार…
Read Moreप्रधान के पक्ष में हरोली थाने का घेराव
हरोली (ऊना)। पंचायत प्रधान पर महिला से दुराचार के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में लोगों ने रविवार को हरोली पुलिस थाने का घेराव कर डाला। इस दौरान दर्जनों लोगों ने थाना परिसर में राज्य सरकार और पुलिस महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने मामले को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि इस तरह की ज्यादती ठीक नहीं है। लोग थाने में किसी बड़े पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे। जिस पर एडिशनल एसपी राकेश सिंह ऊना से हरोली थाने…
Read Moreबीमा एजेंटों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
अंब (ऊना)। पंजोआ में एक व्यक्ति ने दो व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्द एवं धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले के संदर्भ में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनाें आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश राम पुत्र लाल चंद निवासी लडौली, पंजोआ ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई कि बीमा एजेंट दो व्यक्तियों से उन्हाेंने बीमा करवाया था। वह समय-समय पर अपने बीमे की किस्त देते रहे। कुछ समय पहले जब बीमा कंपनी की ओर से उन्हें रसीद भेजी गई तो उसमें…
Read Moreरमेश को ऊना भाजपा मंडल की कमान
ऊना। ऊना भाजपा मंडल के चुनाव रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश चंद भड़ोलियां को अध्यक्ष चुना गया है। रमेश भड़ोलियां दूसरी बार ऊना भाजपा मंडल के अध्यक्ष बने हैं। सत्तर के दशक के भाजपा कार्यकर्ता रमेश चंद भड़ोलियां जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा बैंक के निदेशक पद पर भी रहे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज ने दूसरी पारी के लिए व्यक्तिगत कारणों के चलते असमर्थता जताई थी। मंडल भाजपा के चुनाव अधिकारी यशपाल राणा एवं पार्टी के…
Read Moreप्रवक्ता पद की मांग पर डीपीई संघ लामबंद
ऊना। डीपीई संघ ऊना की अहम बैठक रविवार को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें संघ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनका सबसे प्रमुख मुद्दा डीपीई को आज दिन तक प्रवक्ता पद का दर्जा न मिलना है। डीपीई संघ को ग्रेड-पे से भी वंचित रखा गया है। इस दौरान डीपीई संघ के प्रादेशिक चुनाव के बारे में भी रणनीति तैयार की गई। संघ के महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे, जिससे लंबित मांगों पर…
Read More