200 मीटर दौड़ राजेश और रूपा प्रथम

हरिपुर (कुल्लू)। हरिपुर जोन प्राथमिक पाठशालाओं के गोजरा में हुए टूर्नामेंट में बच्चों ने खूब इनाम जीते। सीएचसी हरिपुर मनोरमा देवी और सीएचटी सरसेई विमला कटोच ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रही विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गोजरा प्रथम और जगतसुख की टीम दूसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सरसेई प्रथम और जगतसुख ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग के वॉलीबाल में गोजरा प्रथम, जगतसुख दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में बीएलकेएस सरसेई स्कूल का राजेश प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर जगतसूख स्कूल का वॉबी रहा।
छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में गोजरा स्कूल की रूपा प्रथम और जगतसुख स्कूल की आशा दूसरे स्थान पर रहीं। लंबीकूद में रांघडी स्कूल का मृदुल ठाकुर प्रथम और जगतसुख का सौरभ दूसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में सीसलिया प्रथम, गोजरा की रूपा दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण स्पर्धा में सरसेई स्कूल की सीसलिया प्रथम रहीं। गोजरा स्कूल की रीतिका ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी।
समूह गान में हरिपुर स्कूल प्रथम और गोजरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल गान में हरिपुर स्कूल की रुहानी प्रथम और सरसेई स्कूल का यशपाल दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में हरिपुर प्रथम और गोजरा दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में हरिपुर प्रथम स्थान पर रहा। सुलेख में गोजरा स्कूल की नीतिका और नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। तैंबा लामा दूसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी में गोजरा की रीतिका और जगतसुख से अपूर्वा प्रथम रहीं। जगसुख की रेशमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ नग्गर के प्रधान कुंजलाल, महासचिव रमेश चंद तथा तारा चंद मौजूद रहे।

Related posts