1900 का ग्रेड पे लागू करे सरकार

कुल्लू। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने ग्रेड पे जल्द देने की मांग की है। सरकार को भेजे ज्ञापन में इस मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा है कि जिन कर्मियों को 14 सालों से ज्यादा का समय हो गया है, उन्हें ग्रेड-पे 1650 की जगह 1900 रुपये देने की अधिसूचना जारी की है। लिहाजा इसे जल्द लागू किया जाए।
महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में भेजे मांगपत्र में कर्मचारियाें की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 से बढ़ाकर 60 साल करने और दस साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके पार्ट टाइम मजदूरों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई है। घोषणा पत्र के अनुसार छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को भी नियमित करने का आग्रह किया है। महासंघ के महासचिव खूब राम कुल्लवी ने कहा कि ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में तैनात दाइयों को स्पेशल इंक्रीमेंट देने की मांग भी की है। इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का वेतन 1300 से बढ़ाकर 4500 रुपये का करने का आग्रह किया है।
इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के रमेश शर्मा, सूरत राम, योग राज, विमला शर्मा, कृपा राम, प्रेमलता, पूर्ण चंद, निरत राम, राकेश कुमार, तारा देवी, सुदर्शन शर्मा, वीणू राम, जय सिंह ठाकुर, नारायण सिंह, कमला देवी, आशा देवी, प्यारे चंद, संतोष, रमेश शर्मा, लायक राम, सविता देवी और ठाकुर दास मौजूद रहे।

Related posts