18 को मैहतपुर में गरजेंगे मजदूर नेता

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश भर में मजदूरों के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के मकसद से इस महीने की 18 अक्तूबर को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में भारतीय मजदूर संघ के कई बड़े नेता मजदूरों के शोषण के खिलाफ गरजेंगे। अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ का दो दिवसीय छठा त्रिवार्षिक अधिवेशन औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के सेवा सदन में 18 अक्तूबर को आयोजित होगा। अधिवेशन अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ के अध्यक्ष हुकम सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा।
मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह बैंस ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ महामंत्री वैद्यनाथ राय बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मजदूरों की समस्याओं और उनके हल के लिए नीति तय करने तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए कई बड़े नेता इस अधिवेशन में आएंगे। बैंस के मुताबिक मुख्य वक्ता के तौर पर उद्योग समूह प्रभारी सुखदेव प्रसाद मिश्रा, संगठन मंत्री उत्तरी क्षेत्र वीेरेंद्र कुमार को वक्ता को रुप में आमंत्रित किया गया है। 18 अक्तूबर को अधिवेशन का समापन होगा।

Related posts