
कुल्लू। जिला ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई टीमों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। खेल विभाग अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि छात्रा वर्ग का वॉलीबाल मुकाबला आनी-दो ने नग्गर बी को 2-1 से शिकस्त देकर जीत लिया। दूसरे मैच में नग्गर बी ने बंजार बी को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में निरमंड ने बंजार ए को 2-1 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के छात्र वर्ग का पहला मुकाबला नग्गर बी और नग्गर एक बीच खेला गया। इसमें नग्गर ए 2-1 से विजयी रहा। दूसरे मैच में कुल्लू बी ने बंजार बी को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में आनी ने बंजार बी को 2-0 से रौंदा। चौथे मुकाबले में कुल्लू ए ने निरमंड को 2-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा कबड्डी के छात्र वर्ग मुकाबले में नग्गर ए ने कुल्लू बी को मात दी। दूसरे मैच में बंजार ए ने निरमंड को हराया। छात्रा वर्ग की इसी प्रतियोगिता में कुल्लू ए ने आनी को शिकस्त दी। दूसरे मैच में कुल्लू बी ने नग्गर को हराया। तीसरे मुकाबले में नग्गर बी ने निरमंड को रौंदा। 400 मीटर की दौड़ में सराहन की बबीता सबसे तेज दौड़ी। दूसरे स्थान पर बुछैर की प्रियंका और तीसरे स्थान पर डूघीलग की अंजली रहीं। 800 मीटर दौड़ में खराहल की नीता प्रथम, सराहन की बनीता दूसरे और रायसन की पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में थ्रास की शिवानी अव्वल रहीं। रोवा की कल्पना दूसरे और थ्रास की अमृता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की एथलीट 1500 मीटर में जल्लूग्रां का धर्मेंद्र प्रथम, जल्लूग्रां का दिनेश दूसरे और डीगेहड़ का सुनील तीसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में शैंशर का सुभाष प्रथम, बजौरा का शिवम दूसरे और नथाण का कमल तीसरे स्थान पर रहा।
छात्र वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता में बंजार बी ने नग्गर बी को 86-13 की कड़ी टक्कर दी। दूसरे मुकाबले में कुल्लू ए ने कुल्लू बी को 50-41 से रौंदा। तीसरा मैच बंजार बी और नग्गर ए के बीच खेला गया। इसमें नग्गर ए 17-26 से विजयी रही। वहीं छात्रा वर्ग का बास्केट मैच में कुल्लू बी ने नग्गर ए को 8-12 से हराया। दूसरे मैच में बंजार ए ने नग्गर बी को 10-20 से शिकस्त दी।
