15 रुपये ट्री स्प्रे ऑयल महंगा

कुल्लू। लगातार आसमान छू रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों से उपभोक्ता काफी परेशान हैं, तो वहीं ऑयल कंपनियों ने भी अब सेब की ट्री स्प्रे ऑयल की कीमतों में 15 से 17 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि तक दी है।
इन दिनों जिला में सेब के बगीचों में ट्री स्प्रे ऑयल का काम तेजी से चला हुआ है। ट्री स्प्रे आयल बेचने वाली देश की नामी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने अपने उत्पाद में 15 से 17 रुपये तक की वृद्धि की है। गत साल 20 लीटर की सर्वों ट्री आयल कैनी 4200 रुपये में मिल रही थी, तो इस बार इसका रेट 4600 रुपये हो गया है। वहीं, एचपी का भाव भी 100 रुपये से 115 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों ने बागवानों के लिए पांच लीटर से लेकर 210 लीटर के ड्रम को बाजार में उतारा है। प्रगतिशील बागवान तेज राम ठाकुर और देव राज नेगी ने बताया 20 लीटर की ट्री स्प्रेे ऑयल कैनी पर गत साल के मुकाबले 400 रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। स्प्रे ऑयल के बड़े दामों से बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं इंडियन ऑयल कारपोरेशन के ट्री स्प्रे ऑयल की आपूर्ति करने वाले प्रसुन शर्मा ने बताया कि ट्री स्प्रे ऑयल के बड़े दामों की पुष्टि की है।

Related posts