116 साल के जींदू राम ने भी डाला वोट

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर भले ही देवभूमि में लोगों में कोई खास उत्साह नहीं रहा हो लेकिन 116 साल के बुजुर्ग जींदू राम ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लाठी के सहारे पांच सौ मीटर पैदल चलकर वोट देने बशाऊल पोलिंग बूथ पहुंचे बशाऊंल निवासी जींदू राम ने कहा कि वोट देना उनका अधिकार है। इसी के चलते उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस उम्र में भी हिम्मत की है। जींदू राम के बेटे दौलत राम ने कहा कि सुबह दस बजे के करीब उनके पिता वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन को निकले। बताया कि जींदू राम ने उम्र के इस पड़ाव में भी मतदान कर युवाआें को प्रेरणा दी है।

Related posts