100 मीटर में रिशिका दौड़ी सबसे तेज

हमीरपुर। हमीरपुर में खंड स्तरीय पाईका खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के मुकाबलों के साथ ही दो दिवसीय प्रतियोगिता समाप्त हो गई। पहले दिन लड़कों के वर्ग के मुकाबले हुए थे। दूसरे दिन लड़कों के जूडो, कुश्ती के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। प्रशिक्षक प्रदीप कालिया, पूर्ण कटोच, मान सिंह, मदन लाल, सहित पाईका केंद्र के क्रीड़ा श्री उपस्थित थे।
लड़कियों के वर्ग में खेले गए मुकाबलों में अमरोह स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में कुठेड़ा स्कूल की रिशिका ने पहला, अमरोह स्कूल की बबिता ने दूसरा, कुठेड़ा स्कूल की मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अमरोह स्कूल की आरती ने पहला, झगड़ियाणी स्कूल की पूजा ने दूसरा, कुठेड़ा स्कूल की कमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी में स्वाहल स्कूल ने पहला, मटाहणी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल अमरोह स्कूल ने पहला, झगड़ियाणी स्कूल ने दूसरा और करोट स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में अमरोह स्कूल ने पहला, झगड़ियाणी स्कूल ने दूसरा, मटाहणी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी मुकाबलों में स्वाहल स्कूल ने पहला, अमरोह स्कूल ने दूसरा तथा मटाहणी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय पाईका खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related posts