
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की एसएफआई इकाई का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला इकाई ने राज्य कमेटी के आह्वान पर कालेज परिसर में रूसा पद्धति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इकाई के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार 100 करोड़ के लालच में आम छात्र पर रूसा प्रणाली को थोप रही है। महाविद्यालय में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश का विरोध किया और कहा कि प्रणाली से बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे।
प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय कुलपति एडीएन वाजपेयी ने सेमेस्टर प्रणाली को बिना छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों की राय के सीधे थोपा है। इकाई उपाध्यक्ष गौरव ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कालेज के छात्र- छात्राओं, अभिभावकों के हस्ताक्षर कर सूची तैयार की जा रही है। कालेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश सरकार को विवि कुलपति क ो ज्ञापन सौंपेंगे। एसएफआई ने हमीरपुर कालेज के तमाम विद्यार्थियों, अभिभावकों को आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। इकाई ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि छात्र विरोधी निर्णय को न बदला गया तो कालेज के विद्यार्थियों को मजबूरन विधानसभा का घेराव करने पर बाध्य होना पड़ेेगा। प्रदर्शन में कृष्ण, चंदन, पंकज, रोहित, रेखा, ज्योति, गौरव, विकास, जस्सी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
