
तरनतारन: तरनतारन जिले की पुलिस को नशे विरुद्ध शुरू की गई मुहिम में उस समय भारी सफलता मिली जब पाक से संबंधित 10 सदस्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 1 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे साढ़े 12 करोड़ की हैरोइन, 2 पिस्तौल और 18 लाख की भारतीय करंसी भी बरामद कर ली गई।
पाकिस्तान बॉर्डर से कुल 40 किलो हैरोइन का पैकेज आया था, जिसमें से पुलिस ने अढ़ाई किलो हैरोइन ही बरामद की है। बाकी की साढ़े 37 किलो इन्होंने पंजाब के अलग-अलग जिलों में बेची है या फिर पूछताछ के दौरान अभी और भी रिकवरी होने की संभावना है।
इस गिरोह का मुख्य सदस्य जस्सा सिंह चीमाखुर्द थाना सराय अमानत खां से है। यह 10 मैम्बरी गिरोह पाक-हिंद बॉर्डर पार करके पाकिस्तानी पंजाब से लाकर पंजाब के सभी जिलों में हैरोइन सप्लाई करता था। इनके पास से एक पाकिस्तानी मोबाइल सिम भी बरामद हुई है।
