10 श्रद्धालुओं की जेबें साफ

भरवाईं (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले के दौरान माता के दर्शन करने आए 10 श्रद्धालुओं की जेबें कट गईं। मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के अनुसार गणेश यादव निवासी फगवाड़ा, आदर्श जैन निवासी लुधियाना, मनजीत सिंह निवासी फतेहगढ़, सुखविंद्र निवासी लुधियाना, लखवीर निवासी लुधियाना, गगन लाल हिसार, सुभाष चंद, मुलख राज निवासी फिरोजपुर, जतिंद्र, मनजीत निवासी तरनतारन और दीक्षा सिंह व सुखविंद्र की जेबें जेबकतरों ने साफ कर दी हैं। मंदिर न्यास की ओर से जगह-जगह कैमरे लगाए जाने एवं पुलिस कर्मी तैनात होने के बावजूद श्रद्धालुओं को जेबकतरों का शिकार होना पड़ रहा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस मेला अधिकारी एवं अंब के डीएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मंदिर कार्यालय शिकायत बुक पर लिखी शिकायत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होने बताया कि रविवार को भीड़ अधिक होने के बावजूद स्थिति नियंत्रित रही। उन्होने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी बरती जा रही है।

Related posts