होशियार दूसरी बार शहरी इकाई अध्यक्ष

कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई के चुनाव मंगलवार को बचत भवन में हुए। इसमें होशियार सिंह जंबाल को दूसरी बार कुल्लू शहरी इकाई की कमान सौंपी गई। कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी छेरिंग नोरबू, सदस्य प्रदीप शर्मा और मोहर सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश महासचिव सेस राम आजाद, वरिष्ठ नेता एलआर गुलशन और कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
चुनाव में गणेश कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी में दीवान चंद और भादर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला उपाध्यक्ष मीनू पंडित, वीना और सुधा सूद को चुना गया। चतुर्थ श्रेणी का उपाध्यक्ष तीर्थ राम, चेत राम और पवन को नियुक्ति किया गया। इसके अलावा शहरी इकाई में चंदन सूद को महासचिव, सुनील देव को कोषाध्यक्ष और मोहन सिंह को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुलदीप शर्मा और अनिल वैद्य को प्रेस सचिव चुना है। भोला राम को संगठन सचिव के पद से नवाजा गया। कार्यकारिणी में प्रवीण प्रमुख सलाहकार, योगेश कानूनी सलाहकार और मोहन को तकनीकी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related posts