
सऊदी: बच्चे अक्सर बिस्तर गीला कर देते हैं। इसलिए माता-पिता उनके प्रति अधिक सावधानी बरततें हैं। परंतु सऊदी में एक व्यक्ति ने तो बिस्तर गीला करने पर अपने बच्चे को मार ही डाला। जी हां, इस बाप ने अपने पांच साल के बेटे फैजल को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्यूंकि वह बिस्तर गीला कर देता था।
हालांकि पिता का कहना हैं कि वह सिर्फ बच्चे को अच्छी आदतें सीखाना चाहता था। जानकारी के मुताबिक, बाप ने बच्चे को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को बुरी तरह पीटा गया था, जिससे उसे काफी अंदरूनी चोटें लगी थीं। इसलिए वह उसे बचा न सके। फैजल इस व्यक्ति का अपना बेटा नहीं था, उसने उसे गोद लिया था।
