हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, सप्लायर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

 सिरसा(हरियाणा)
पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर
हरियाणा के सिरसा जिले में एक करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सप्लायर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सप्लायर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए सिरसा ने गश्त व चैकिंग के दौरान बस स्टैंड डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीआईए सिरसा आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ सोना पुत्र जगतार सिंह निवासी साहुवाला प्रथम व प्रगट उर्फ काका पुत्र राज सिंह निवासी रघुआना के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के दौरान सप्लायर के बारे में पता चला।

पुलिस ने सप्लायर समेत तीनों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।

Related posts