
बंजार (कुल्लू)। हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा कार्यकर्ताओं को कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। वह बंजार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि ये लोग भूल गए हैं कि उन्हीं लोगों के वजह से उनको विधानसभा में प्रवेश मिला है। महेश्वर सिंह ने कहा कि इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से की जाएगी और 15 दिन के अंदर यदि सरकार इस बात का निर्णय नहीं लेती तो इसके परिणाम भी भुगतने होंगे। इस अवसर पर हिलोपा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला कुल्लू की प्रभारी श्यामा शर्मा ने कहा कि अब देश में तीसरे विकल्प को जनता ढूंढ रही है और
प्रदेश में हिलोपा तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का भी पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि हिलोपा अन्याय के विरुद्ध हमेशा तहसील स्तर पर जनहित में आवाज उठाती रहेगी। बैठक में हिलोपा नेता तेजा सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह, ध्यान सिंह, डागू राम, राजेंद्र शर्मा, कृष्णा ठाकुर, लता कपूर, विजय ठाकुर, सुंदर सिंह, डिंपल जंबाल, गोपी चौहान, कपिल ठाकुर
