
गगरेट (ऊना)। वन विभाग ने वन काटुओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वन विभाग गगरेट ने बुधवार सुबह प्रतिबंधित लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें जापानी शहतूत एवं सरीह की लकड़ी बरामद की कई। इसकी कीमत एक लाख के आसपास बताई जा रही है। वन विभाग ने दो दिनों के भीतर ही चार गाड़ियों को पकड़ा गया है, जो पंजाब के होशियारपुर को जा रही थीं। वन विभाग ने बुधवार को पकड़े इस ट्रक को लकड़ी सहित जब्त करके वन थाना टटेहड़ा से रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक ट्रक नंबर एचपी 55 ए 1786 हमीरपुर की ओर से आ रहा था। गगरेट वन चैक पोस्ट पर जब वन खंड अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बारीकी से निरीक्षण किया तो ट्रक में क्विंटलों के हिसाब से प्रतिबंधित जापानी शहतूत की लकड़ी बरामद की गई। इस पर ट्रक के चालक लेखराज पुत्र भेला राम निवासी मनसाई को पकड़ कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह ने बताया कि वाहन को लकड़ी सहित जब्त करके वन थाना टटेहड़ा में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
