
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के किसानो से दिल्ली में आढ़तियों की खुली लूट ! प्रदेश के किसानो ने इंडियन बुलेटिन न्यूज़ को बताया है कि इन दिनों दिल्ली की मंडियों में जब टमाटर की बोलिया लगती है तो किसानो के सामने ही आढ़ती उनकी आँखों में धूल झोंक रहे है ! यदि प्रति करेट 700 रूपये तय मूल्य पर बिकी हो तो बाद में किसानो का बिल 630 रूपये प्रति करेट ही दिया जा रहा है ! इस प्रकार 70 रूपये प्रति करेट आढ़तियों द्वारा गबन किया जा रहा है ! जिसे बिल पर नही दर्शाया जाता है इतना ही नही बल्की किसानो ने बताया है कि आढ़तियों द्वारा दो तरह की बिल बुक का इस्तेमाल किया जा रहा है ! आडिट कमेटी को दिखाने के लिए अलग बिल बुक व किसानो के लिए अलग बिल बुक का इस्तेमाल किया जा रहा है ! अदालत के आदेशानुसार दिल्ली में आढ़तियों द्वारा किसानो से कमीशन बसूल करना अबैध है ! अदालत के नियमो को दरकिनार करके दिल्ली के आढ़तियों ने किसानो को लूटने की नई तरकीब निकली है ! जिसे प्रदेश के किसानो में भारी रोष है ! प्रदेश के किसानो ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, व अध्यक्ष हि० प्र० कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड सुभाष मंगलेट से मांग की है कि दिल्ली की मंडियों में प्रदेश के किसानो के हितो को सुनिश्चित करने बारे शीघ्र ही ठोस कदम उठाए और दोषी आढ़तियों पर कार्रवाई की जाये !
