हिमाचल आएंगे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव

मैहतपुर (ऊना)। शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अगले महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेश का दौरा करके हिमाचल में चल रही शिवसेना की गतिविधियों का जायजा लेंगे तथा सूबे में शिवसेना को भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रुप में खड़ा करने को लेकर प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन करेंगे। मुंबई में शिवसेना के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद हिमाचल लौटे शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सचिव अनिल देसाई ने अगले महीने के आखिरी सप्ताह में हिमाचल दौरा की हामी भर दी है।
प्रदेशाध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय नेताओं से मिलने गए जिला संयोजक राजीव मैनन, मनोज पाठक, अनिल शर्मा, अरुण, हरीश अटवाल ने कहा कि शिवसेना नेताओं के साथ हुई बैठक में उन्हाेंने हिमाचल में शिवसेना की गतिविधियों के बारे विस्तार से चरचा की और फीडबैक लिया। कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में शिवसेना की मजबूती को लेकर किए जा रहे प्रयासों में और अधिक तेजी लाने की बात कही। उन्हाेंने कई अहम मुद्दों पर चरचा में कहा कि इस वक्त देश और राज्यों में भाजपा और कांग्रेस से जनता दुखी हो चुकी है और स्थानीय स्तर पर किसी तीसरे विकल्प को जनता की नजरें ढूंढ रही है। हिमाचल में शिवसेना को बेहतर विकल्प बनने के संजीदा प्रयास करने होंगे। वशिष्ठ ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय सचिव के दौरे की तारीख तय नहीं हुई है। शिवसेना के उपरोक्त नेताओं ने कहा कि ऊना से नांदेड साहिब के लिए चलाई जाने वाले रेल को हाल ही में पारित रेल बजट में चलाने की बात कही थी लेकिन अब इसे नंगल से चलाकर रेल मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश खासतौर पर ऊना, हमीरपुर, तथा कांगड़ा जिला के लोगों से विश्वासघात किया है

Related posts