‘हिंसा से जख्म नहीं भर पाएंगे, सुलह सहमति मुश्किल होगी’

‘हिंसा से जख्म नहीं भर पाएंगे, सुलह सहमति मुश्किल होगी’

वॉशिंगटन: मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक) में दो दिन झड़पों में दर्जनों लोगों के मारे जाने पर चिंता जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने वहां के प्रशासन से शीघ्र चुनाव कराने की अपील की है। केरी ने कल कहा, ‘‘लगातार गुटीय झड़पों से देश के जख्म नहीं भर पाएंगे और सुलह सहमति की प्रक्रिया मुश्किल होगी।’’

उन्होंने कहा कि कल राजधानी में एक सामूहिक कब्र में 20 शव पाए जाने से अमेरिका ‘बेहद व्यथित’ है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि ये आंकड़े रेड क्रॉस द्वारा पहले की गई मृतक गणना में शामिल थे या नहीं। रेड क्रॉस ने कहा था कि उसे बुधवार के बाद से अब तक 40 शव मिले हैं।

इसी बीच, एपी की एक खबर के अनुसार, मध्य अफ्रीकी गणराज्य में विद्रोह का सामना कर रहे राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी कि हमलावरों ने राष्ट्रपति भवन पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें खदेड़ दिया गया। कल फोन पर जी. सिंप्लाइस ने बताया कि सरकारी आवास के पास लड़ाई हो रही थी, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी इन गुस्साए लोगों को रोकने में कामयाब रहे।

Related posts