
सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन ए बिहाली में हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ परियोजना के मुख्य अभियंता एके घोष ने दीप जलाकर किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में जितेंद्र बी सिंह अभियंता प्रथम, नीलेश हीरामणि कनिष्ठ अभियंता द्वितीय और टीआर शर्मा प्रबंधक तृतीय स्थान पर रहे। मल्लिकार्जुन राव निजी सचिव प्रथम, पीयूष मनोचा विधि अधिकारी द्वितीय और रितुशील वर्मा वरिष्ठ पर्यवेक्षक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में बीपी गुप्ता प्रबंधक प्रथम, विजय राकेश वर्मा प्रबंधक द्वितीय तथा लखमी चंद वरिष्ठ प्रबंधक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हिंदी भाषी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुलेख प्रतियोगिता में परमिंदर सिंह कनिष्ठ अभियंता ने प्रथम, नंदकिशोर भामरकर ने दूसरा और पी सुब्रामण्यम ने तीसरा स्थान हासिल किया। एके घोष ने कहा कि हिंदी हमारे राजकाज की भाषा है। हमें अपने कार्य हिंदी में करने चाहिए। कार्यक्रम में परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों जनेश साहनी, पी मोहन और निर्मल सिंह ने भाग लिया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी कुलदीपराज शर्मा ने बताया कि हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ परियोजना के महाप्रबंधक अनिल कुमार त्रिखा ने किया था। पखवाडे़ के दौरान तेरह सितंबर को परियोजना के नवनियुक्त महाप्रबंधक ओम प्रकाश की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदी के प्रगामी प्रयोग और सकारात्मक प्रचार प्रसार तथा कार्यान्वयन पर मंथन किया गया।
