हिंदी में प्रियांशी, अंग्रेजी लेखन में मारुल प्रथम

जुब्बल (शिमला)। न्यू माडल पब्लिक स्कूल मंढोल में अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदी और अंग्रेजी लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब ेजूनियर वर्ग में करवाई गई।
हिंदी लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रियांशी शक्टेट ने प्रथम, अवंतिका रोल्टा ने द्वितीय स्थान और सारिका कलांटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अभय मांटा ने प्रथम, वंशिका ने दूसरा और अनिता रेस्टा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में दिविजा जस्टा ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय और आरुषि शनेट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पारुल मांटा ने पहला, तान्या जस्टा ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में साहिल दांतटा ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय और परीक्षित शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में रंजीता ने पहला, मयूर जस्टा ने दूसरा और सौरभ ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अमन ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और समीर रांटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अंशुल पहले, रेश्व दूसरे और हिमांशु चौहान तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर वर्ग में अंकुश प्रथम, पास्कल द्वितीय तथा हेमंत और औनिक तृतीय रहे। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्कूल के संचालक हरदेव जस्टा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बबलू अंजाना सहित स्कूल के सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।

Related posts