
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को आईबी का अलर्ट आया है कि हाफिज सईद हमला कर सकता है। चिट्ठी मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लश्कर चीफ और मुंबई हमले के आरोपी हाफिज सईद ने शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खुलेआम ईद की प्रार्थना सभा की अगुआई की।
सईद के संगठन जमात-उद-दावा ने यह प्रार्थना सभा बुलाई थी। इसके पोस्टर शहर भर में लगाए गए थे। पुंछ में चकान दा बाग चौकी पर हमले से दो दिन पहले ही सईद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) का दौरा किया था। सूत्रों के मुताबिक, 3 अगस्त को सईद पाकिस्तान के गुरुंड पोस्ट पर पहुंचा और पाक सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि 5 भारतीयों जवानों की जान लेने वाले हमले में पाक सेना की टुकड़ी शामिल थी।
