हाउस टैक्स में बदलाव पर खोला मोर्चा

चंपावत। चंपावत में हाउस टैक्स में नगर पालिका द्वारा बदलाव के प्रस्ताव पर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। सभासद दीपक तड़ागी ने भवन कर के मौजूदा स्वरूप में परिवर्तन का विरोध किया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
पालिका ने अब अप्रैल 2014 से हर भवन से भवन कर वसूलने का इस सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया, जबकि पूर्व में केवल उन्हीं भवनों से हाउस टैक्स लिया जाता था, जिनमें किराएदार रहते थे। सभासद तड़ागी ने कहा कि शहर के हर मकान पर हाउस टैक्स थोपे जाने का सबसे ज्यादा असर मलिन बस्ती और गरीब वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। पालिका अगर इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेगी, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

Related posts