
हमीरपुर/नादौन। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने तपिश से राहत प्रदान की तथा मौसम को खुश गवार बना दिया। दोपहर होने तक बारिश की राहत फिर से हवा हो गई और लोगों को सूरज की तपिश से जूझना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई लेकिन दोपहर बाद तक पारा पुन: पुराने स्तर पर पहुंच गया था।
सुबह होते ही तेज तूफान और ठंडी हवाओं के झोंकों से लोगों को कुछ राहत मिली। यहां तक कि अच्छी बारिश होने की पूरी उम्मीद थी लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद दोबारा निकली धूप ने लोगों की आशाओं पर पानी फेर दिया है। लोगों अतुल कुमार, तनुज मेहरा, चमन लाल, प्रदीप कुमार, आशीष मेहरा, अनिल कुमार, हेमंत कुमार, रमेश कुमार, संजू कुमार, संजीव कश्यप, रजनीश कुमार, रवि चौधरी आदि का कहना है कि सोमवार प्रात: वर्षा की कुछ बूंदों ने चंद क्षणों के लिए राहत मिली। अच्छी बारिश न होने से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। पहले से ही गर्मी की मार झेल रही फसलों को तूफान ने तहस नहस कर दिया है।
