
पतलीकूहल (कुल्लू)। हलाण द्वितीय पंचायत में बड़ाग्रां नाले पर निर्माणाधीन-24 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट में मजदूरों ने फिर हड़ताल शुरू कर दी है। इस बार भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने हड़ताल कर प्रोजेक्ट में कुछ स्थानों पर काम ठप कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ के नेता करतार और भुवनेश्वर का कहना है कि प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूरों का वेतन बढ़ाया जाए।
मजदूरों के रहने की उचित व्यवस्था की जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मजदूरों के लिए राशन भत्ते की मांग भी की है। वहीं सूचना पाकर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी बीएमएस और पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन के बीच सुलह करवाने की मुहिम में जुटे थे। प्रावर प्रोजेक्ट मैनेजर उदय ने बताया कि वे इस वक्त दिल्ली में हैं। उन्हें हड़ताल की जानकारी मिली है। कंपनी प्रबंधन समस्या के निदान को मजदूरों से बातचीत जारी रखे हैं। मनाली के एसडीएम विनय ठाकुर ने बताया प्रशासन की ओर से प्रोवेशनर एसडीएम प्रदीप को मौके पर भेजा है।
