हर्ष महाजन 28 को आएंगे कुल्लू

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस 28 सितंबर को कुल्लू में होगा। हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन, महासचिव सुनील शर्मा और सुंदर ठाकुर विशेष रूप में मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्टी के जनरल हाउस में लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। बुद्धि सिंह ठाकुर ने सभी फ्रंटल संगठनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस सेवादल सहित अन्य संगठनाें के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं। जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश शानू ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 26 सितंबर को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में होगी। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने बैठक में 28 सितंबर को आयोजित किए जा रहे जनरल हाउस विषय में चर्चा की जाएगी। बैठक में कुल्लू विस कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रकाश करड मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Related posts