हरियाणा शिक्षा विभाग ने उठाया बीड़ा, प्रदेश की 6000 बेटियां बनेंगी ज्ञानवान

  • हरियाणा शिक्षा विभाग ने उठाया बीड़ा, प्रदेश की 6000 बेटियां बनेंगी ज्ञानवान
फतेहाबाद (गौतम तारीफ): हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश की करीब 6000 बेटियों को ‘ज्ञानवान’ बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए विभाग की तरफ से 13 से 17 अक्तूबर तक हर जिले के चुनिंदा स्कूलों में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 50 बेटियों का चुना जाएगा। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि बेटियों भी हर क्षेत्र में आगे कर अपनी अलग पहचान बनाकर सूबे का नाम रोशन करें।

यूं दिया जाएगा प्रशिक्षण
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को ध्यान में रखते हुए सूबे के हर ब्लॉक वाइज 50 बेटियों का शिविर में बैंक, डाकखाना, क्लैरिकल, इंजीनियर्स, डाक्टर, कृषि संबंधी काम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेटियों को बताया जाएगा कि कैसे बैंक में काम किया जाता है, कैसे कृषि की जाती है आदि। प्रशिक्षण 2 टाइम दिया जाएगा यानी सुबह और शाम। इस दौरान बेटियों के रिफ्रैशमैंट की सुविधा भी रहेगी। फतेहाबाद जिले के 6 ब्लॉक जिसमें गवर्नमैंट गर्ल्स हाई स्कूल फतेहाबाद, भट्टू, रतिया, टोहाना, भूना व जाखल में शिविर का आयोजन होगा। फतेहाबाद जिले की 300 बेटियों को शिविर में भाग लेकर अपनी नॉलेज बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

रामबिलास शर्मा ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। बेटियों की शिक्षा संबंधी नींव मजबूत बने इसी बात को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि बेटियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए। शिविर को लेकर सूबे के तमाम जिलों के सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना संयोजक को पत्र भेजकर अवगत करवाया जा चुका है।

मुख्यालय से आ चुका है पत्र
सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना संयोजक गोविंद शर्मा ने बताया कि पंचकूला से पत्र आ चुका है। सरकार का मकसद है कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बेटियों के ज्ञान में बढ़ौतरी हो इसके लिए सर्व शिक्षा विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

एक्सपर्ट देंगे उपदेश
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी सरकार ने अपने-अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट प्रशिक्षक को दी गई है। अपने क्षेत्र में निपुण एक्सपर्ट अपने विचार बेटियों से सांझा करेंगे। इसके अलावा बेटियों को बातचीत करने के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा, कृषि करने की विधि आदि के बारे में बारीकी से बताया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद अन्य विभागों के जिम्मेदारों को भी बेटियों की नॉलेज बढ़ाने के लिए बुला सकता है।

Related posts