हमीरपुर में बीएसएनएल की सेवाएं चरमराई

हमीरपुर। रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं…नेटवर्क व्यस्त है… बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को नववर्ष पर पूरा दिन यही आवाजें सुनने को मिलीं। बीएसएनएल नेटवर्क नववर्ष के पहले ही दिन शाम तक ठप रहा। उपभोक्ता अपने सगे संबंधियों को नववर्ष की बधाई देने के लिए फोन मिलाते रहे लेकिन दूसरी तरफ से एक ही आवाज आती रही, दिस रूट इज बिजी। बीएसएनएल सेवा व्यस्त रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लैंडलाइन सेवा का भी यही हाल रहा। उपभोक्ता दिन भर परेशान होते रहे। न तो फोन मिले और न ही लोग अपने सगे संबंधियों को बधाई दे सके।
बीएसएनएल द्वारा नववर्ष पर मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज पर 10 फीसदी छूट भी दी गई थी लेकिन सेवा चरमराने से छूट का फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। उपभोक्ताओं विधि चंद, रमेश कुमार, विजेंद्र संधू, विपन कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विक्रम पठानिया, सुमित शर्मा, पंकज शर्मा, विपन कुमार, काकू, अतुल कुमार, विनोद कुमार आदि का कहना है कि साल के पहले ही दिन बीएसएनएल सेवा ठप होने से परेशानी हुई है। नववर्ष की बधाइयां देने घंटों फोन मिलाते रहे। बीएसएनएल सेवा के प्रति उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
दूरसंचार निगम महाप्रबंधक गुरबख्श सिंह का कहना है कि सुजानपुर के पास ओएफसी कटने के कारण लाइनें व्यस्त रहीं। ओएफसी जोड़ दी गई हैं।

Related posts