
हमीरपुर। हमीरपुर में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते जहां कारोबारियों को व्यापार में मंदी झेलनी पड़ रही है। बाजारों से रौनक भी गायब हो गई है। शनिवार सुबह छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण किसानों के लिए मुश्किल है। बारिश के कारण खेतों में पानी की मात्रा अधिक होगी तथा ऐसी स्थिति में बिजाई का काम भी नहीं सकेगा। मौसम साफ होने के पश्चात किसानों को बिजाई के लिए एक दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। बारिश जारी रहती है तो बिजाई का काम कुछ दिनों के लिए लटक सकता है।
कारोबारियों में सोनू कुमार, सन्नी कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, सुनील शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, सुमित कुमार आदि का कहना है कि तीन दिनों से चल रही बारिश के चलते धंधा मंदा हो गया है। बाजारों से रौनक गायब हो गई है। सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। स्कूल छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों में खुशहाल सिंह, उत्तम सिंह, त्रिलोक चंद, बनारसी दास, बख्शी राम, सोहन लाल, विनोद कुमार आदि का कहना है कि प्री मानसून की अच्छी बारिश से अच्छी फसल की पूरी उम्मीद है लेकिन पानी अधिक होने के कारण बिजाई के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद का कहना है कि अच्छी बारिश के चलते इस बार मक्की की भरपूर फसल की उम्मीद की जा सकती है। किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा। बिजाई के लिए पर्याप्त से अधिक मात्रा में बारिश हो चुकी है।
