हमीरपुर में एसएफआई का धरना प्रदर्शन

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एसएफआई और केंद्रीय छात्र संघ परिषद ने शनिवार को कॉलेज कैंपस में धरना-प्रदर्शन किया। एसएफआई छात्रों को रूसा के तहत आ रही दिक्कतों को लेकर उग्र है। धरना प्रदर्शन के बाद एससीए पदाधिकारियों ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से एक मांग पत्र विश्वविद्यालय उपकुलपति को भेजा। एससीए ने मांग की है कि रूसा के चलते जो छात्र प्रथम सत्र में प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे उन्हें दूसरे सत्र में सीधे प्रवेश लेने की अनुमति दी जाए। एसएफआई इकाई अध्यक्ष कपिल बन्याल ने कहा कि यदि इस मांग को दस दिनों के भीतर नहीं माना गया तो एसएफआई आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। इसकी सारी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय छात्र संघ के प्रधान राजन, उपप्रधान सोमिन चौहान, सचिव सागर शर्मा, सह सचिव अमित शर्मा, राहुल, भरत, चंदन, गौरव, बंदना, मंजू, बवीता, सपना, विवेक, आशीष, अभिलाष, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

Related posts