
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में छात्र संगठनों में कहासुनी के पश्चात हाथापाई हो गई। कॉलेज प्रबंधन ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कॉलेज प्रबंधन ने संगठनों के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार एसएफआई कार्यकर्ता छात्र संघ चुनावों में विजेता पैनल के साथ कॉलेज गेट पर छात्रों का आभार व्यक्त कर रहे थे। इसी दौरान गुजर रहे विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। अब संगठन हंगामे के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
कालेज प्राचार्य पीसी पटियाल ने बताया कि कालेज गेट के बाहर छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों में कहासुनी हुई है। मामला शांत करवा लिया गया था। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों को तलब किया गया है। तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
