हफ्ते में दो बार चैक होगा पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य

चंबा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की अब एक हफ्ते में दो बार सेहत जांची जाएगी। सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए हर मंगलवार और शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा हर हफ्ते मंगलवार और शनिवार को सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञ पूर्व सैनिकों और उनके स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेंगे। इससे पहले महीने में एक बार चिकित्सा शिविर का आयोजन होता था। अब महीने में चार बार चिकित्सा शिविर लगने से पूर्व सैनिकों को काफी लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसी टू डीसी एवं सैनिक कल्याण बोर्ड केे संयुक्त निदेशक राकेश कोरला ने बताया कि पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए हफ्ते में दो बार निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts