
टाहलीवाल (ऊना)। जिले के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ कई बार दुराचार करने के मामले के दोनों आरोपी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इसके चलते पुलिस ने जांच को भी तेज कर दिया है। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दोनों पीड़ित छात्राओं को साथ लेकर टाहलीवाल के दो अलग-अलग स्थानों से घटनाओं के संदर्भ में तथ्य जुटाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों आरोपी युवक पुलिस हिरासत में होंगे।
