हंबोली में भाइयों में मारपीट

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत हंबोली में दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने एक की शिकायत पर दूसरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले भी इन्हीं दोनों भाइयों में हुई हाथापाई के चलते पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी छानबीन चल रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह फिर दोनों भाइयों में झड़प हुई, जो देखते देखते हाथापाई में तबदील हो गई। एक भाई ने आरोप लगाया है कि जब वह सुबह उठा तो उसका भाई उसके आंगन में लघुशंका कर रहा था। भाई की इस हरकत का विरोध करने पर दोनों में जमकर मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग किया। डीएसपी अंब मदन कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेश की शिकायत पर उसी के भाई रामलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts