
हमीरपुर। ठाकुरद्वारा जमली धाम मंदिर कमेटी की बैठक उपप्रधान बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बलदेव शर्मा ने बताया कि मंदिर में स्वामी प्रणवानंद द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। मंदिर में लड़की के साथ रहना अधर्म है तथा मंदिर नियमों के विरुद्ध है। कमेटी के इकरारनामे के तहत मंदिर के स्वामी प्रणवानंद ने नियमों का उल्लंघन किया है। स्वामी प्रणवानंद मंदिर में लड़की के साथ रहता है जो नियमों के विरुद्ध है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि स्वामी 10 फरवरी तक मंदिर खाली कर दें। मंदिर में घटने वाली घटना के लिए कमेटी जिम्मेदार नहीं होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के भीतर स्वामी ने मंदिर खाली नहीं किया, तो कमेटी द्वारा ताला लगा दिया जाएगा। बैठक में रसील सिंह मनकोटिया, प्यारे लाल शर्मा, रणजीत सिंह, शंभू प्रकाश, संजीव ठाकुर, ब्रह्मदास, कै. चमेल सिंह, हरनाम सिंह, कई अन्य भी मौजूद रहे।
