

पीवी सिंधू – फोटो
- 11 प्रमुख फाइनल पिछले तीन साल में हारने के बाद जीता कोई प्रतिष्ठित खिताब
- 42 साल में विश्व चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
- बोलीं- राष्ट्रगान बजने के दौरान तिरंगा फहराते देख मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली खिलाड़ी पीवी सिंधु सोमवार देर रात स्वदेश लौट आईं। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया हुआ। बता दें लगातार दो फाइनल हारने के बाद मिली जीत से बेहद उत्साहित सिंधु ने अपनी भावनाओं का इजहार सोशल मीडिया पर भी किया था।
स्वदेश लौटते ही सिंधु ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि देश के लिए ऐसे ही और मेडल भविष्य में भी जीतूंगी। साथ ही मैं अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने मुझे बहुत सारा प्यार और दुआएं दीं जिसकी वजह से मैं आज यहां हूं।
