स्मैक सहित पकड़ा आरोपी पुलिस रिमांड पर

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत 750 मिग्रा स्मैक सहित पकड़े आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमराज पुत्र रोशन लाल निवासी टिक्कर खतरियां, भोरंज को स्मैक सहित पुलिस ने गत सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts