
कुल्लू। बारिश होने से घाटी के किसानों और बागवानों में खुशी है। बारिश के बाद अब सेब और नाशपाति के बागीचों में स्प्रे करने का बेहतर समय भी हो गया है। लेकिन बागवानों को उद्यान केंद्रों में स्प्रे दवाईयां नहीं मिल रही। दवाई लेने पहुंच रहे बागवानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बागवान राजीव किमटा, हेत राम, जगदीश तथा रमेश चंद ने बताया कि सेब और अन्य फलदार पौधों के लिए यह बारिश वरदान है।
बागवान अब स्प्रे करना चाहते हैं लेकिन उद्यान विभाग के विक्रय केंद्रों में फंगस रोकने और फलों का आकार बढ़ाने की माइक्रोन्यूट्रेंट सहित अन्य दवाइयां नहीं मिल रही। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डा. बीसी राणा ने कहा कि दवाईयाे की डिमांड भेजी है। एक हफ्ते के भीतर सप्लाई कुल्लू पहुंच जाएगी।
रोशन आयुर्वेदिक महासंघ के प्रधान
कुल्लू। आयुर्वेदिक महासंघ की कुल्लू इकाई की शुक्रवार को ढालपुर में हुई बैठक में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रोशन लाल ठाकुर को प्रधान चुना गया। खेम सिंह ठाकुर सचिव, श्याम लाल कोषाध्यक्ष, राधा देवी उपप्रधान, संतोष कुमारी सह सचिव और लाल चंद मुख्य सलाहकार नियुक्त किए गए। मनोनयन आजाद सिंह की अध्यक्षता में हुआ। विनोद कुमार आनी, भवानी दत शर्मा तथा कुशाल चंद को राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
