स्थापना दिवस पर जाना संगठन का इतिहास

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के सभी महाविद्यालयों में संगठन का स्थापना दिवस मनाया। ऊना डिग्री कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें धीरज शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इस अवसर पर उन्होंने परिषद की ओर से अब तक किए गए महत्वपूर्ण आंदोलनों का भी खाका रखा।
उन्होंने बताया कि परिषद का ध्येय राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखना है। इसके लिए देश के 540 जिलों में संगठन के कार्यकर्ता दिन- रात कार्य कर रहे हैं। शिक्षण संस्थानों के भीतर कार्य कर रहा संगठन भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे बड़ा संगठन है। परिषद वर्ष भर रचनात्मक, संगठनात्मक तथा आंदोलनात्मक गतिविधियां करवाती है। इस अवसर पर एबीवीपी इकाई ऊना के सचिव शिवम पराशर, रजत, रंजनदीप मौजूद रहे। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें नेहा, रंजन, शालू, अंजली, आंचल, अलका, शालू, प्रियंका, साक्षी, स्वाति, विन्नी, ज्योति सहित अन्यों ने भाग लिया।

Related posts