स्कॉरपियन बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन

कुल्लू। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आरएल स्कॉरपियन इलेवन ने जीत ली। स्कॉरपियन इलेवन ने फाइनल मैच में मैनचेस्टर इलेवन को तीन विकेट से शिकस्त दी। सोमवार को खेले गया जिला स्तरीय फाइनल मैच काफी रोचक रहा। मैच के स्थिति पल-पल बदलती रही। फैसला मैच की सेकेंड लास्ट गेंद पर हुआ।
प्रतियोगिता में शुभम शर्मा को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शशांक शर्मा को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजय डोगरा को बेस्ट गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। खिताबी जंग के लिए मैनचेस्टर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 130 रन बनाए। मैनचेस्टर के राजेश ने 16 गेंदों में 36 रन, भूपी ने 38 गेंदों में 33 रन बनाए। स्कॉरपियन के धीरज और शुभम ने चार-चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉरपियन इलेवन की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। लेकिन स्कॉरपियन के शुभम ने 36 गेंदों पर 55 और पीयूष ने 16 गेंदों में 27 रन बनाकर मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया। स्कॉरपियन की टीम ने जीत के लिए मिले 131 रन के लक्ष्य को 19.5 पांच ओवर में हासिल किया। स्कॉरपियन की टीम ने सात विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच को तीन विकेट से जीत लिया। इस दौरान कुल्लू में हुई वैटरन प्रतियोगिता की विजेता खोरी रोपा इलेवन और उपविजेता कुल्लू क्रिकेट क्लब को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, महासचिव शिव कपूर, कोषाध्यक्ष अनिल, रमेश कुमार और नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया मौजूद थे।

Related posts