स्कूलों में बच्चों की कैरियर काउसलिंग

कुल्लू। अब कैरियर काउंसलिंग के जरिये सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिला कुल्लू में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।
सर्वशिक्षा अभियान ने जिला कुल्लू में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा। कोर ग्रुप सभी स्कूलों के मुखियों को एजूकेशन डबलपमेंट की ट्रेनिंग देगा। उसके बाद स्कूल के मखिया कक्षाओं में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता को अध्यापकों और बच्चों के साथ साझा करेंगे। एलीमेंटरी के एक सर्वे के दौरान सबसे ज्यादा बच्चे विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय में कमजोर पाए गए। जानकारी के अनुसार कोर ग्रुप में शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी और प्रारंभिक, सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारियों तथा प्रधानाचार्यों की 15 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम पहले स्कूलों के मुखियाओं की 5-6 के ग्रुप में बैठक लेगी। कटराईं स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने बताया कि इस वर्ष जिला के 91 स्कूलों का दसवीं कक्षा का परिणाम 55 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें ज्यादातर बच्चे गणित, अंग्रेजी और साइंस में कमजोर पाए हैं। उन्होंने बताया कि इस मास्टर प्लान के तहत बच्चों को विषयों को पढ़ने में आ रही समस्याओं को को आसान बनाने के लिए एक बेहतर पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
बाक्स
क्या रहेगी स्कूल के लीडरों की भूमिका
शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए स्कूल लीडरों का रोल टीचिंग प्लानिंग चेक करना रहेगा। उसके बाद शिक्षा के स्तर को उच्चतर बनाने के लिए स्कूल के मुखिया और अध्यापक का साझा प्रयास होगा। इसके अलावा एक-दूसरे में स्कूल वेस्ट प्र्रेक्टिस को शेयर करेंगे।
बाक्स:
जिला कुल्लू में शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता लाने के लिए बच्चों के लिए कैरियर काउंसलिंग टीम बनाई जाएगी। जिला के सभी प्रधानाचार्यां, मुख्य अध्यापकों और सीएचटी लिए इस सिलसिले में सितंबर माह में कार्यशाला लगाई जाएगी।

Related posts