स्काउट एंड गाइड के गुर सीखे जेएनवी स्टूडेंट्स

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में तृतीय सोपान स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 20 अप्रैल को होगा। निर्धारित समय अवधि में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी स्काउट एंड गाइड के गुर सीखेंगे।
शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है। स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर इस तरह की गतिविधियों को आयोजन किया जाता है। बच्चों को इसका लाभ मिल सके। शिविर का आयोजन अखिलेश कुमार समन्वयक बलजिंद्र सिंह, प्रशिक्षक मनप्रीत कौर, नेहा नेगी, आरवी कोटेकर द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अखिलेश कुमार, अशोक कुमार, अनुराधा सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Related posts