सोशल साइट्स पर नहीं दिखाई जाएगी पन्नू की वीडियो

चंडीगढ़: आई.ए.एस. काहन सिंह पन्नू की उत्तराखंड में हुई मारपीट का वीडियो क्लिप बहुत-सी सोशल साइट्स से पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सैल ने डिलीट करवा दी है।

फेसबुक व यू-ट्यूब व ट्विटर जैसी अन्य साइट्स पर इस वीडियो को चलाने पर रोक लगा दी गई है लेकिन मीडिया से संबंधित कुछ साइट्स पर इस वीडियो क्लिप को हटवाने के लिए कोशिशें जारी हैं।

वहीं इस मामले की वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने का आरोप शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के लड़के के सांढू पर लगने लगे हैं जो एक चैनल का भटिंडा से रिपोर्टर है। वीडियो तैयार करने वाले तलवंडी साबो के नजदीक गांव कणकवाल का बलजिंद्र सिंह अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

सूत्रों के अनुसार हमला करने वालों में लुधियाना जिले के गांव कोहाड़ा के कुछ कार सेवा वाले सेवक, भटिंडा जिले के बालियांवाली गांव के 2 अकाली वर्कर शामिल हैं।

Related posts